बहराइच: टिकोरा मोड़ के पास दो बाइकों की हुई टक्कर, हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, बेटा घायल
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकोरा मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में मां-बेटे घायल हो गए। इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वही शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गए हैं।