हरदोई: नगर मजिस्ट्रेट ने बताया- कलेक्ट्रेट परिसर साइलेन्स जोन तथा तम्बाकू प्रयोग निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया
Hardoi, Hardoi | Mar 8, 2024 नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने शुक्रवार दोपहर कलेक्ट्रेट में बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर हरदोई में विभिन्न न्यायालय संचालित होने के साथ ही साथ कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित समीक्षा बैठके आयोजित होने के दृष्टिगत सम्पूर्ण कलेक्ट्रेट परिसर को साइलेन्स जोन तथा तम्बाकू प्रयोग निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाता है।