हरदोई: रोडवेज बस ने दंपती को मारी टक्कर, गंभीर हालत में पति का मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज, रोडवेज चालक हुआ फरार
Hardoi, Hardoi | Mar 8, 2024 हरदोई में एक दंपती को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी,जिससे वो बुरी तरह ज़ख्मी हो गए है। कृष्ण चंद्र निवासी बरगांवा अपनी पत्नी रागिनी को मोटरसाइकल से लेकर बिलग्राम आये थे। जैसे ही वो बिलग्राम स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, वैसे ही सामने से आ रही शाहजहाँपुर हरदोई रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनों पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए।