दुधि: बीजपुर में साइबर टीम ने ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में ₹4,450 लौटाए
सोनभद्र के बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को राहत दिलाते हुए उसके खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गई 4,450 रुपये की धनराशि वापस करा दी। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।ग्राम झीलों निवासी कमलेश पुत्र कृष्ण माधव के साथ अज्ञात व्यक्ति ने साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया था।