बनमनखी: ग्राम रक्षा दल के लंबित प्रशिक्षण को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन
बिहार राज्य दलपति ग्राम रक्षा दल महासंघ के तत्वावधान में भक्त प्रह्लाद नरसिंह मंदिर परिसर में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अनिल मेहता एवं महिला महामंत्री सुनीता देवी उपस्थित रहीं। वहीं बड़हरा कोठी से अनीता देवी, प्रदीप कुमार, कुंदन कुमार यादव, पार्वती कुमारी सहित स