सगड़ी: बिलरियागंज थाना की पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बिलरियागंज थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक गिरिजेश यादव व मय हमराह फोर्स ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी सहरेयार पुत्र शफकत को भीमबर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।