गाज़ीपुर: पंचायत सहायकों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया, अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 सितंबर से ठप होंगे पंचायत सचिवालय
गाजीपुर में पंचायत सहायकों ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में जुटे पंचायत सहायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए साफ चेतावनी दी है कि अगर अगस्त 2026तक उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं हुआ तो 15सितंबर से पूरे उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक कार्य...