चौरीचौरा: डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर चौरीचौरा क्षेत्र में हुआ नीलामय
भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती चौरीचौरा क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र में जगह-जगह निकली प्रभातफेरी और आयोजित कार्यक्रमों से पूरा क्षेत्र नीले झंडों और नीले गमछों से नीलामय हो उठा। इस दौरान आयोजित कार्यकर्मो में लोगों ने उनकी मूर्ति और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया।