कोंडागांव: कोण्डागांव में गहराया ईंधन संकट, अधिकांश पेट्रोल पंप ड्राई; दिनेश फ्यूल प्वाइंट पर लगी लंबी कतारें
जिला मुख्यालय कोण्डागांव में आज बुधवार को सुबह से ही ईंधन संकट जैसे हालात देखने को मिले। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक खत्म होने से वाहन चालकों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ईंधन की तलाश में लोग एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आए। वहीं, शहर के एकमात्र संचालित दिनेश इंडियन ऑयल फ्यूल प्वाइंट पर ईंधन उपलब्ध होने के..