केकड़ी: केकड़ी शहर थाना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नाबालिग गिरोह को पकड़ा, 15 बाइक बरामद की, SP ने किया खुलासा
Kekri, Ajmer | May 4, 2026 केकड़ी शहर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 नाबालिगों के गिरोह का पर्दाफाश किया और उनके कब्जे से 15 मोटरसाइकिलें बरामद की।आरोपी शादी समारोह में वेटर बनकर रेकी करते थे और कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके है।एक अन्य आरोपी को जयपुर पुलिस को सौंपा गया है।सोमवार दोपहर बाद 3 बजे अजमेर एसपी ने केकड़ी में मामले का खुलासा किया है।