यमुनानगर के गांव जाटा वाला में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बड़ी कार्रवाई, गांव जाटा वाला में कथित तौर पर स्मैक बेचने और सेवन करने की सूचना मिलने पर गांव की बनाई गई कमेटी ने अचानक छापा मारकर कुछ लोगों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि नशे का कारोबार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और गांव में नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है।
नशे के खिलाफ गांव एकजुट, कार्रवाई की मांग तेज।
#Yamunanagar #JataWala #DrugFreeIndia #StopDrugs #Haryana Smack CrimeNews Rashtriyakadam BreakingNews