कलान: कलान में विकास मेले में विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
शाहजहांपुर। कलान ब्लॉक सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, स्वास्थ्य विभाग, आयुष्मान भारत योजना, कृषि विभाग, आंगनबाड़ी तथा पंचायती राज विभाग के स्टॉल लोगों ने देखे.