फूलपुर: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. रामनरेश यादव की 98वीं जयंती कल, पैतृक गांव आंधीपुर में होगी श्रद्धांजलि सभा
आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के आंधीपुर गांव के उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय रामनरेश यादव की 98वीं जयंती उनके पैतृक गांव आंधीपुर में सादगीपूर्ण ढंग से मनाई जाएगी इस अवसर पर उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा,जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, शुभचिंतक तथा परिजन शामिल रहेंगे।