गुना नगर: सर्किट हाउस कैंट रोड पर बाइक और स्कूटी का एक्सीडेंट बाइक सवार गंभीर घायल, 26वीं वाहिनी के दो जवानों ने पहुंचाया अस्पताल
गुना में सर्किट हाउस कैंट रोड पर बाइक और स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया। 18 जून को दी जानकारी में घटना 17 जून रात की बताई है। कैंट तरफ से आ रहा बाइक सवार और हनुमान चौराहे से कैंट जा रही दो स्कूटी सवारी युवतियों का एक्सीडेंट हुआ। घटना में बाइक सवार गिरकर गंभीर घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे 26वीं वाहिनी के दो जवान सतीश शर्मा विवेक जाटव ने अस्पताल पहुंचाया।