शाहजहांपुर: पौधे लगाना ही नहीं, उनकी सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है: वित्त मंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वन विभाग द्वारा विकास खण्ड भावलखेड़ा के सेना भूमि क्षेत्र-1 में तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल में 7,500 पौधों का रोपण कर वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा लोकसभा सांसद अरुण कुमार