संत कबीर नगर के मेहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय आरोग्य मेला सम्पन्न हुआ। मेले में 350 मरीजों का परीक्षण, रक्त जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित दवाओं का वितरण हुआ। आयुष्मान कार्ड और एचपीवी वैक्सीन की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई।