चंदौसी: चंदौसी में स्थित जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का आयोजन, 3955 मामलों का हुआ निस्तारण
संभल जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन शनिवार सुबह 10:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया गया। चंदौसी मुख्यालय सहित सम्भल और गुन्नौर बाह्य न्यायालयों में कुल 3955 वादों का निस्तारण हुआ। विभिन्न मामलों में करीब 3 करोड़ 40 लाख रुपये अर्थदंड और प्रतिकर के रूप में वसूल एवं वितरित किए गए। मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण ने पीड़ितों को लाभ दिलाया