मुरैना नगर: मुरैना जिला अस्पताल में "टॉर्च इलाज",600 बेड के दावे के बीच मोबाइल लाइट में चला इमरजेंसी,VIDEO बना चर्चा का विषय
मुरैना के जिला अस्पताल में रविवार सुबह बिजली गुल होने पर इमरजेंसी में घायलों का इलाज मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया गया। सड़क हादसे में आए मरीजों को अंधेरे में ही उपचार देना पड़ा।जबकि अस्पताल में सोलर और जनरेटर की व्यवस्था होने का दावा है।कुछ देर बाद लाइट आ गई,लेकिन तब तक वीडियो शोसल मिडिया पर शाम के समय वायरल हो गया और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए।