गुलाना: महिला अधिकार पर कांग्रेस जिम्मेदार: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका पुतला, अकोदिया में आक्रोश रैली
भाजपा अकोदिया मंडल की महिलाओं ने गुरुवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। महिला आरक्षण बिल को संसद में पास नहीं होने देने पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह केवल विरोध नहीं, बल्कि देश की करोड़ों माताओं-बहनों के सम्मान की आवाज है।