रामपुर: कस्बा कैमरी में सीओ ऑफिस के पीछे मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Rampur, Rampur | Nov 1, 2024 कस्बा केमरी में सीओ ऑफिस के पीछे एक युवक की लाश मिली है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। घटना शुक्रवार सुबह 7:00 बजे की बताई जा रही है । शुक्रवार शाम 6:00 बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।