परिहार: परिहार के खैरवा गांव के युवक की रूस में मौत, परिवार में कोहराम
सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड अंतर्गत खैरवा गांव के एक युवक की परदेश में दर्दनाक मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान फूलेंद्र यादव के पुत्र अमरेश कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमरेश रोज़गार की तलाश में विदेश गए थे, जहां रसिया में उनकी मौत हो गई है।