मेदिनीनगर (डालटनगंज): पांकी में लूट का विरोध करने पर अधेड़ को गोली मारी, हालत गंभीर, मेदिनीनगर में इलाज जारी
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबला गांव में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने 50 वर्षीय अधेड़ को गोली मार दी। घायल की पहचान पांडु सिंह के पुत्र बैजनाथ सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद