बेरमो: विधायक जयमंगल सिंह ने पूरी की 'स्व-गणना', जनगणना-2027 में जुड़ने की अपील
Bermo, Bokaro | May 6, 2026 जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत आज बुधवार को बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया समय लगभग ढाई बजे सफलतापूर्वक पूरी की। विधायक ने डिजिटल माध्यम का उपयोग करते हुए इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है।