बरियातु: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बालूमाथ में फुटबॉल मैच का आयोजन, 8 टीमों ने दिखाया दमखम
बारियातू थाना सीमा से सटे बालूमाथ थाना क्षेत्र के राम घाट बारा मैदान में लातेहार पुलिस के तत्वाधान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत भव्य फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और पुलिस-जनसंपर्क को मजबूत करना रहा।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी कुमार गौरव, विशिष्ट अतिथि DSP विनोद रवानी आदि ने संयुक्त रुप से किया l