बीकानेर में खेजड़ी वृक्षों की कटाई रोकने और पर्यावरण संरक्षण की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन तीसरे दिन भी जारी है। कलेक्ट्रेट के सामने पब्लिक पार्क में बैठे संतों और आंदोलनकारियों की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। सच्चिदानंद महाराज के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में 450 से अधिक पर्यावरण प्रेमी और करीब 50 महिलाएं शामिल हैं। धवा डोली मठ के महंत संत लालदास