सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत 2 शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देश पर चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा — नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे चैकिंग/गश्त के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर कुल 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया।