चरखारी: खरेला में लोन दिलाने के नाम पर ढाबा संचालक से ₹95 हजार की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस
खरेला के परथनिया गांव निवासी ढाबा संचालक अरविंद कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि राठ, निवासी अरुण कुमार द्विवेदी ढाबे पर आया और बातचीत कर दोस्ती बढ़ा ली। अरुण ने खुद को लोन दिलाने वाला एजेंट बताकर भैंस खरीद और बेटी के इलाज के नाम पर 95 हजार रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया और न मुलाकात की, न रुपये लौटाए। पुलिस ने केश दर्ज कर लिया है।