इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 17 लोगों की मौत के बाद भोपाल में भी जल संकट को लेकर चिंता बढ़ गई है। शहर के कई इलाकों से गंदे पानी की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेताओं ने भोपाल की पेयजल टंकियों और फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया|