बुदनी: शाहगंज में युवती से छेड़छाड़, विरोध पर माता-पिता को भी पीटा
Budni, Sehore | Feb 25, 2025 शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में दो युवक दीपेश और कल्लू ने बुरी नियत से अपने पड़ोस में रहने वाली 27 वर्षीय युवती को पकड़ कर छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध किया और मदद के लिए अपने माता पिता को बुलाया जिस पर दोनों युवको ने हमला कर युवती सहित माता पिता के साथ गंभीर तरीके से मारपीट कर तीनों को घायल कर दिया । पुलिस ने मामला दर्ज किया है।