अररिया: अररिया एसपी कार्यालय में आयोजित हुआ जनता दरबार
Araria, Araria | May 4, 2026 अररिया एसपी कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों फरियादियों ने अररिया एसपी जितेंद्र कुमार से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा, इस दौरान अररिया एसपी ने भी जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों से उनकी समस्या सुनी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके साथ ही संबंधित पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश दिए।