चंदला: रमझाला स्कूल के पास से पुलिस ने 4 जुआरियों को ₹730 की नक़दी ताश के पत्तों के साथ किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के चंदला थाना पुलिस ने रमझाला स्कूल के पास से रविवार की रात करीब 8:30 बजे 4 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। उनके पास से ₹730 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।