सहारनपुर: अखिलेश यादव ने सहारनपुर के सिख बीएलओ दुष्यंत सिंह के परिवार को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की
हाल ही में आरआर के दौरान तनाव के चलते बीएलओ सरदार दुष्यंत सिंह की हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति चिंताजनक थी क्योंकि मृतक के घर में माता और दो छोटे बच्चे हैं और माता की आयु अधिक होने के कारण परिवार की रोज़गारीय स्थिति सुधर नहीं पा रही थी।