धमतरी: कंडेल की कुसुमलता ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.40% अंक लाकर टॉप टेन में बनाई जगह, बधाई देने वालों का लगा तांता
बता दे कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। धमतरी जिले के कंडेल गांव की प्रतिभाशाली छात्रा कुसुमलता बिपरे ने कक्षा 12वीं में 97.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश की मेरिट सूची में पांचवा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।