हाथरस: जिला अस्पताल में जिलाधिकारी ने सीएमओ एवं समस्त डॉक्टर के साथ की बैठक, खामियों को दूर करने के दिए निर्देश
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में आज दिन रविवार को जिलाधिकारी ने सीएमओ एवं सीएमएस के साथ समस्त डॉक्टरों की बैठक ली है! जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरा के साथ कमियों का भी बारीकी से निरीक्षण किया है! इस दौरान उन्होंने समस्त डाक्टरों एवं स्टाफ से कमियों के बारे में जानकारी ली है और अधीनस्थों को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं!