हाथरस: सदर तहसील पर समाधान दिवस का किया गया आयोजन, मुख्य विकास अधिकारी और अपर आयुक्त ने मौजूद रहकर सुनी जनता की समस्याएं
हाथरस की सदर तहसील पर सितंबर माह के पहले शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी और अपर आयुक्त ने समाधान दिवस में मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनी। सदर तहसील पर समाधान दिवस में 35 शिकायतें प्राप्त हुई। 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।