हाथरस: बुर्ज वाला कुआं स्थित केनरा बैंक में रुपए जमा करने आए एक व्यक्ति के रूपयों से भरा थैला लेकर एक किशोर हुआ फरार
सदर कोतवाली क्षेत्र के बुर्ज वाला कुआं स्थित केनरा बैंक में 7 सितंबर को रुपए जमा करने आए एक व्यक्ति के रुपयों से भरे थैले को लेकर एक किशोर बैंक से फरार हो गया। व्यक्ति बुर्जवाला कुआ स्थिति कैनरा बैंक में अपने 1 लाख रुपये जमा करने के लिए आया हुआ था, तभी चकमा देकर एक किशोर रूपयों से भरे थैले को लेकर फरार हो गया। किशोर का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया।