हाथरस: मोहल्ला सिद्धार्थनगर मे गैस चूल्हे/कुकर सही करनेवाला मिस्त्री 1 घर से मोबाइल चुराकर हुआ फरार महिला ने पुलिस से की शिकायत
मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में गैस चूल्हे और कुकर सही करने वाले वाला मिस्त्री एक घर से मोबाइल चुरा कर फरार हो गया। मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी पीड़ित महिला ने मिस्त्री द्वारा मोबाइल चोरी किये जाने की कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके घर में गैस का बटन खराब था जिसे ठीक करने के बाद मिस्त्री मोबाइल चुराकर फरार हो गया।