समस्तीपुर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट के सामने सरकारी कर्मचारियों का धरना
समस्तीपुर में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 11 सूत्री मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के सामने शनिवार दोपहर 1:00 बजे को धरना दिया। पूर्व राज्य अध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा ने कहा कि सरकार पीएफआरडीए एक्ट को निरस्त करें। इसके अलावा एनपीएस और यूपीएस को खत्म कर ओपीएस को लागू किया जाए।