समस्तीपुर: सदर अस्पताल में शनिवार दोपहर नशेड़ी ने किया बवाल
समस्तीपुर सदर अस्पताल में शनिवार दोपहर 2:00 बजे एक नशेड़ी ने बवाल मचाया। नशेड़ी को रोसरा पुलिस ने शराब पीते हुए गिरफ्तार किया था, इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसने नशे की हालत में जमकर सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली।गिरफ्तार नशेड़ी वैशाली जिले के भगवानपुर का रहने वाला रंधीर कुमार गिरि है।