मंझनपुर: कौशांबी में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, आरोग्यम पॉली क्लीनिक किया सील, दो अस्पतालों को भेजा नोटिस
कौशांबी में अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करारी क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान बिना वैध पंजीकरण संचालित आरोग्यम पॉली क्लीनिक को सील कर दिया गया है।