अमरोहा: अमरोहा देहात थाना पुलिस शिवभक्तों की सेवा में जुटी, सुरक्षा के साथ बांटे फल
Amroha, Amroha | Jul 21, 2025 श्रावण मास में शिवभक्तों की आस्था और यात्रा को सुरक्षित व सहज बनाने के लिए अमरोहा जनपद की पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर देहात थाना पुलिस ने शिवभक्तों को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ-साथ उनकी सेवा भी की। देहात थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार ने शिवभक्तों को फल वितरित कर उनका स्वागत किया और भरोसा दिलाया