सिकंदरा: हरिहरपुर चौराहे पर ऑटो चालक पर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
सिकंदरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर चौराहे पर मंगलवार को ऑटो चालकों की दबंगई और अभद्रता का मामला सामने आया। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि सवारियों को लेकर हुए विवाद के दौरान एक ऑटो चालक ने यात्रियों के साथ मारपीट की तथा महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया। जानकारी के अनुसार कुछ लोग सिकंदरा से औरैया जाने के लिए एक ऑटो बुक कर रहे थे। इसी दौरान