बांका: सदर अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ, डीएम ने नवजात को पिलाई पल्स पोलियो की ड्रॉप
Banka, Banka | Jun 28, 2026 डीएम अंशुल अग्रवाल ने रविवार की सुबह 9 बजे सदर अस्पताल में नवजात शिशु को पोलियो की ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की और कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है।