सांगानेर: जयपुर फलोदी हाईवे पर जोबनेर के समीप स्कूली बच्चों से भरी बाल वाहिनी पलटी, 22 छात्र-छात्राएं और 2 अध्यापिकाएं घायल
जयपुर फलोदी मेगा हाईवे पर जोबनेर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक निजी स्कूल की बच्चों से भरी बाल वाहिनी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब 22 छात्र-छात्राएं और 2 अध्यापिकाएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा वाहन का स्टीयरिंग फेल हो गई।