बाबा विश्वनाथ की सप्तऋषि आरती में प्रशासनिक हस्तक्षेप का आरोप: कांग्रेस ने कमिश्नर को लिखा लेटर
Sadar, Varanasi | Aug 25, 2024 कांग्रेस ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और आरती को लेकर सवाल खड़े किया है। वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा को लेटर लिखकर कहा है कि काशीवासियों को अलग द्वार से दर्शन की टाइमिंग बढ़ाई जाए। इसे दोनों पहर में दर्शन पूजन की टाइमिंग 2 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे कर दी जाए। शयन आरती में भी अलग से प्रवेश कराया जाए।