जिले के पूंछरी के लौठा के पास मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे में घायल हुए व्यक्ति को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंछरी के लोठा पर भर्ती कराया गया,जहां से हालत गंभीर होने पर उसे डीग के राजकीय अस्पताल रेफर किया गया।डीग में प्राथमिक उपचार के बाद उसे आरबीएम हॉस्पिटल, भरतपुर रैफर कर दिया।