स्याना: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयाबांस में पत्नी के साथ झगड़ा कर रहे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Apr 24, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयाबांस में पत्नी के साथ झगड़ा कर रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि ग्राम नयाबांस निवासी सुरेश अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है बताया आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही की गई है।