महुआडांड़: उपायुक्त लातेहार के निर्देश पर महुआडांड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष जांच अभियान
महुआडांड़ प्रखण्ड के स्थानीय बाजार में चीनी में प्लास्टिक जैसी चीज मिलने की शिकायत पर, खाद्य सुरक्षा विभाग तथा राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कोषांग लातेहार के द्वारा शनिवार की दोपहर करीब दो बजे संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण सह विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।