सूरजपुर: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के लिए 300 अमलों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण
जिले में शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में लाइवलीहुड कॉलेज पर्री में 300 अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। दो पालियों में आयोजित इस प्रशिक्षण में छह विकासखंडों के मंडल संयोजक, समन्वयक एवं अधीक्षक शामिल हुए।