बांका: सदर अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के पास कुत्ते ने नवजात के शव को नोचा, वीडियो वायरल
Banka, Banka | Jun 15, 2025 सदर अस्पताल की लापरवाही फिर सामने आई है। रविवार देर शाम 5 बजे अस्पताल परिसर के पोस्टमार्टम हाउस के पास एक नवजात शिशु का शव मिला। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि शव को दो कुत्ते नोच रहे थे। घटना की तस्वीर वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।